5 परिवारों की मदद करने वाले प्रकाश सुराना का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन

Posted On:- 2022-04-18



रायपुर (वीएनएस)। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा साधर्मिकजनों के आर्थिक उन्नयन के लिए के लिए नगद मदद का कार्य किया गया है । कोरोना काल के बाद कई परिवारों के व्यापार पर संकट मंडरा रहा है। परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व सलाहकार विजय चोपड़ा ने बताया कि संकट के समय में प्रकाश सुराना ने सहयोग की पहल की है जिनके माध्यम से 5 परिवरों की मदद की गई है। इस अनुकरणीय सेवा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रकाश सुराना का अभिनंदन किया। आगे इस योजना का प्रभार जैन संवेदना ट्रस्ट को दिया गया है। साधर्मिक भक्ति में इस वर्ष पचास लाख रुपये के सहयोग का लक्ष्य रखा गया है ।इस योजना में जिन परिवारों की मदद की जावेगी उनका परिचय गुप्त रखा जावेगा। सहयोग करने वाले लोगों का अभिनंदन किया जावेगा । राशि की वापसी तय की जावेगी जिससे भविष्य में और परिवारों की मदद की जावेगी।