मुंबई (वीएनएस)। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर आठ दिन की भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी कोबिता जगन्नाथ और एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी आया है। इस यात्रा के दौरान जगन्नाथ 19 अप्रैल को गुजरात के जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से बनाए जा रहे पारंपरिक वैश्विक औषध केंद्र की आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ 20 अप्रैल को गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
जगन्नाथ भारत प्रवास के दौरान वाराणसी भी जाएंगे। उनकी यह यात्रा भारत और मॉरिशस के बीच प्रगाढ़ द्विपक्षीय संबंधों के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।