नई दिल्ली (वीएनएस)। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में चल रही तैराकी प्रतियोगिता में साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता का स्वर्ण और वेदांत माधवन ने 1,500 मीटर फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा का रजत पदक जीत लिया है।
28 वर्षीय साजन प्रकाश ने पिछले वर्ष रोम में ओलिंपिक- ए स्टैंडर्ड टाइम को तोड़ा था। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय तैराक बने थे। 16 वर्षीय वेदांत माधवन जाने-माने अभिनेता आर. माधवन के पुत्र हैं। उन्होंने पिछले वर्ष मार्च में लातविया ओपन में कांस्य पदक जीता था। पिछले वर्ष ही जूनियर राष्ट्रीय एक्वेटिक चैंपियनशिप में वेदांत ने चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे।