हनुमान जयंती के जुलूस और भंडारे के दौरान विवाद, 20 आरोपी हिरासत में...

Posted On:- 2022-04-18



रायपुर (वीएनएस)। राजधनी के रामकुंड क्षेत्र थाना आजाद चौक में रविवार को एक ही मोहल्ले में एक पक्ष ने हनुमान जयंती पर जुलूस तथा दूसरे पक्ष ने भंडारे का आयोजन किया था। आयोजन के दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमे दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई। मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्काल विवाद को शांत कराया और घायलों को मुलाहिजा कराया। प्रकरण में दोनों पक्षों के आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अपराध कायम कर तुरंत आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 20 आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य से पूछताछ जारी है।