कलेक्टर की पहल पर लोग दे रहे लाइब्रेरी को विविध पुस्तकें

Posted On:- 2022-04-18



सूरजपुर (वीएनएस)। किताब घर सूरजपुर के संचालक अशोक गुप्ता ने कलेक्टर के समक्ष तक्षशिला मेधा परिसर जिला लाइब्रेरी सूरजपुर के लिए पाठ्य पुस्तकें, प्रतियोगी पुस्तकें, धार्मिक एवं कहानी सहित विभिन्न पुस्तकें कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को डोनेेट किया। कलेक्टर ने स्वेच्छा से पुस्तक दान करने के लिए आभार प्रकट किया है। कलेक्टर की पहल पर सभी वर्ग के लिए साहित्य, धार्मिक, प्रतियोगी पुस्तकें, शिक्षाप्रद पुस्तकें जनसहभागिता के सहयोग से जिला लाइब्रेरी को मिल रही है पुस्तकें।

गौरतलब है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला लाइब्रेरी का लोकार्पण किया था। लाइब्रेरी में पाठकों हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं व्यवस्था उपलब्ध हैं। विभिन्न सब्जेक्ट्स से रिलेटेड हिन्दी एवं इंग्लिश भाषा की हजारों पुस्तकें, बुक का नाम अथवा लेखक का नाम बताकर तत्काल अपनी जरूरत की बुक प्राप्त कर सकते है।  सर्व सुविधा युक्त शांत आकर्षक वातानुकूलित रीडिंग कक्ष, ऑनलाइन लर्निंग हेतु ई-लाइब्रेरी कक्ष, सीनियर सिटीजन सदस्यों हेतु विशिष्ट सुविधा कक्ष, सीसीटीवी, सुरक्षा, पेयजल, महिला, पुरुष, पृथक प्रसाधन व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था सुविधाएँ उपलब्ध है।