स्वामी आत्मानंद स्कूल की विभिन्न कक्षाओं की 10-10 सीट बढ़ी

Posted On:- 2022-04-18



सूरजपुर (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर जिला सूरजपुर (छ.ग.) में शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए सभी कक्षाओं में 10-10 सीट प्रति कक्षा बढ़़ा दिया गया है। सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण किया जाना है। प्रवेश के लिए विद्यार्थी, अभिभावक ऑनलाइन, आफलाइन माध्यम से 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा पहली में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2022 की स्थिति में 05 वर्ष 06 माह से 06 वर्ष 06 माह तक के मध्य होनी चाहिए। ऑनलाईन पद्धति से आवेदन के लिए वेबसाईट http://cgschool.in/saems/studentadmission.aspx पर आवेदन कर सकते हैं प्रवेश की प्रक्रिया लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. शासन के द्वारा जारी प्रवेश नियमावली के अनुसार होगी। निर्धारित सीट से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटित की जायेगी।

ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात् आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रिंटआऊट के साथ संलग्न कर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में 30 अप्रैल तक सुबह 11.00 बजे से शायं 04.00 बजे तक जमा किया जा सकता है।

प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज - जन्म प्रमाण-पत्र (कक्षा 1ली के लिए), सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी एवं अभिभावक का आधार कार्ड, राशन कार्ड (बीपीएल वर्ग के लिए बीपीएल प्रमाण पत्र), स्थानांतरण प्रमाण-पत्र मूलप्रति चयन उपरान्त (कक्षा 1ली को छोड़कर), पिछली कक्षा की अंकसूची (कक्षा 1ली को छोड़कर), बैंक पासबुक (विद्यार्थी, अभिभावक), ब्लड ग्रुप, फोटो (03 प्रति) तथा ऑनलाईन आवेदन की रसीद।