कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Posted On:- 2022-04-18



सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिला कलेक्टोरेट में स्थित जनदर्शन सह जन संवाद कक्ष में विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं, मांगों को लेकर जनसंवाद कक्ष में पहुंचे ग्रामीणों जनों की आवेदनों अतिक्रमण संबंधी, फौती, नामांतरण, प्राकृतिक आपदा, आवेदन प्राप्त आवेदन का अवलोकन किया।

उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। राजस्व के अंतर्गत आने वाले जमीन विवाद, पट्टा संबंधी, अधिपत्य की भूमि पर कब्जा, मजदूरी भुगतान, अतिक्रमण के आवेदन प्राप्त हुए का नियमानुसार कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए।