मुख्य नगर पालिका अधिकारी होंगे राजपत्रित : भूपेश बघेल

Posted On:- 2022-04-18



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में सोमवार को सीएम भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन विभाग से जुड़े मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री डॉ. शिव डहरिया की मांग पर मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी घोषित किया है।