बड़ी खबर : जालबांधा में उप तहसील कार्यालय शुरू...

Posted On:- 2022-04-18



राजनांदगांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जनसुविधा एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से खैरागढ़ तहसील अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ किया है। खैरागढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि दुबे को आगामी आदेश पर्यन्त उप तहसील कार्यालय जालबांधा में पदस्थ किया है।