भाजपा संगठन हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहता है : पवन साय

Posted On:- 2022-04-18



भैयाथान (वीएनएस)। भाजपा प्रदेश के संगठन महामंत्री पवनसाय व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नंदन जैन भैयाथान मंडल के कार्यालय में कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर संगठन का पाठ पढ़ाया।

मिली जानकारी अनुसार संगठन महामंत्री पवन साय व सह कोषाध्यक्ष नंदन जैन ने बीते शनिवार को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने बारी बारी कार्यकर्ताओ का परिचय प्राप्त कर पोलिंग बूथ की स्थिति जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने पोलिंग बूथ को मजबूत करें जब हम बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीत पाएंगे। भाजपा संगठन हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता गढ़ने का कार्य करती है ऐसे कार्यकर्ता तैयार हो जाते है तब चुनाव जीतना आसान होता है।पार्टी में कभी भी व्यक्ति बड़ा नही होता है बल्कि संगठन बड़ा होता है।

नंदन जैन ने पत्रकारों ने खैरागढ़ के चुनाव के हार पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरा धनबल लगाकर चुनाव जीती है उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब आचार संहिता लगने के बाद भी सूबे के मुख्यमंत्री चुनाव जीतने  के लिए जिला बनाने का घोषणा करना पड़ रहा है इससे समझा जा सकता है की सरकार से जनता कितना खुश है।

स्थानीय प्रत्याशी की उठी मांग

बैठक में हार का कारण पूछने पर कार्यकर्ताओ ने बताया कि कांग्रेस का स्थानीय प्रत्याशी होना ही जीत का प्रमुख कारण है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्थानीय उम्मीदवार की मांग करते हुए कहा कि यह सीट पहले भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती थी अगर पार्टी  के लिए स्थानीय प्रत्याशी दिया जाता है तो भाजपा का जीत इस विधानसभा से तय है।

इस दौरान सत्यनारायण सिंह, रामू गोस्वामी, प्रकाश दुबे, राजीव प्रताप सिंह, अनुप सिन्हा,ददई कुशवाहा, राजेश तिवारी, आशीष प्रताप सिंह, राम बाई, सीताराम कुशवाहा, लालचंद शर्मा, शिव कुमार पांडेय,अमन प्रताप सिंह, विराट प्रताप सिंह,प्रदीप सारथी,आशीष गुप्ता,राकेश पाठक, कुमरेश दुबे,संदीप दुबे,विक्रम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।