प्राचार्य ने प्रधान पाठक को स्कूल में किया बंद...

Posted On:- 2022-04-18



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर जिले की तिल्दा तहसील के ग्राम सरोरा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में सोमवार को अजीब वाकया हुआ। जहां प्राचार्य ने प्रधान पाठक को स्कूल में बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक स्कूल में 'बंधक' बने प्रधान पाठक को सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मियों ने छुड़ाया।

दरअसल शासकीय पूर्व मध्यमिक शाला सरोरा के प्रधान पाठक मनहरण सिंह बद्रोटे ने स्कूल की प्राचार्य श्रीमती कविता झा पर स्कूल में बंदी बनाने का आरोप लागते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि प्राचार्य ने जानबूझ कर उन्हें शाला में बंद कर प्रमुख द्वार में ताला जड़वा दिया।

विज़न न्यूज़ ने चर्चा करते हुए प्रधान पाठक मनहरण सिंह ने बताया कि प्राचार्या कविता झा ने जानबूझ कर उन्हें शाला में बंद किया था। घटना की जानकरी देते हुए उन्होंने बताया आज प्राइमरी स्कूल एस्सेमेंट था और प्रधान पाठक 8 वीं कक्ष की टीसी व अंक सूची का कार्य कर रहे थे। इस दौरान दोपहर लगभग 12.45 बजे प्रधान उन्होंने प्राचार्या और उनके स्टाफ को शाला बंद कर जाते हुए देखा। इसके बाद अपना काम समाप्त कर 1 बजे मनहरण सिंह भी अपना ऑफिस बंद कर बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि शाला के मुख्य द्वार पर ताला लगा था। इसके बाद उन्होंने सीएसी राजेंद्र साहू और बीईओ कार्यालय को भी इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद 3.30 बजे ताला खोलकर उन्हें बाहर निकाला गया। मनहरण सिंह ने कहा कि प्राचार्य ने शासकीय आदेशों का उल्लंघन करते हुए समय से पहले ही स्कूल को बंद कर दिया।

वहीं जब हमने प्राचार्य श्रीमती कविता झा ने इस घटना के बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि उन पर यह बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधान पाठक मनहरण सिंह ने उन्हें परेशान करने के लिया यह आरोप लगाया है। प्राचार्या ने बताया कि प्रधान पाठ सहित अन्य स्टाफ उनके आदेश का पालन नहीं करते थे, जिसकी शिकायत उन्होंने डीओ से की थी। डीओ ने सभी को फटकार लगाई थी और आगे ऐसी घटना होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसी बात से नाराज होकर प्रधान पाठक ने ऐसा आरोप लगाया है।

अब ऐसे में देखना यह है कि जिसने भी आरोप लगाए हैं, उनमे कितनी सच्चाई है।