कोरिया (वीएनएस)। विकासखण्ड बैकुंठपुर के जूनापारा स्थित गौठान में महिला समूह ने आजीविका के रूप में किशमिश प्रसंस्करण शुरू किया गया है। इस आजीविका का संचालन गौठान में भक्ति महिला समूह के ने किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के जुनापारा गौठान में आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किशमिश प्रसंस्करण कर रहे समूह से बात कर उनसे गतिविधि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को गौठान में संचालित सभी गतिविधियों, उनसे हुए लाभांश की जानकारी सूचना बोर्ड में उल्लेखित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसे अद्यतन भी करते रहें।
जूनापारा गौठान में लगभग 10 महिला समूह विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। यहां वर्मी और सुपर कम्पोस्ट खाद, केंचुआ खाद निर्माण, मशरूम उत्पादन, मुर्गी और बकरी पालन, अगरबत्ती निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही वाशिंग पाउडर निर्माण का काम भी महिला समूह ने शुरू किया जाएगा। कलेक्टर शर्मा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से अजीविका के संबंध में उत्पादन,विक्रय, लाभांश पर चर्चा की और उन्हें मेहनत के साथ बेहतर काम करने के लिए प्रेरित भी किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौठान में सामुदायिक बाड़ी का अवलोकन कर बाड़ी के रखरखाव, विस्तार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों का भी हो रहा संचालन : जूनापारा गौठान में किशमिश के अतिरिक्त धान, आटा, मसाला, तेल जैसे प्रसंस्करण इकाइयों का भी संचालन किया जा रहा है। दुर्गा महिला स्व सहायता समूह ने गौठान में धान, आटा, मसाला, का प्रसंस्करण किया जा रहा है। महामाया महिला समूह ने तेल प्रसंस्करण किया जा रहा है। गुलाब महिला समूह ने मुर्गी पालन, लक्ष्मी महिला समूह ने बकरी पालन, उजाला समूह ने अगरबत्ती निर्माण और वाशिंग पाऊडर, भक्ति महिला समूह ने ही वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, लक्ष्मी समूह ने सामुदायिक बाड़ी, और आदिवासी महिला समूह ने मशरूम उत्पादन किया जा रहा है।
कलेक्टर शर्मा ने सभी स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात की, और उन्हें मेहनत के साथ बेहतर काम करते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत, सीईओ जनपद पंचायत, और खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।