भाजपा ने सभी मंडलों में चलाया स्वच्छता अभियान

Posted On:- 2022-04-18



रायपुर (वीएनएस)। सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम 7 से 20 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय योजनाओं का अच्छे से क्रियान्वयन के लिए पूरे छत्तीसगढ में लगातार केंद्रीय मंत्रियों का प्रवास भी हो रहा है। 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में एक साथ स्वच्छता अभियान विभाग ने भाजपा के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया जा रहा है।

सोमवार को जिला रायपुर में भी प्रदेश संयोजक शंभु गुप्ता साहू के नेतृत्व में फाफाडीह मंडल में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग भारत सरकार भानु प्रताप सिंह  व कांकेर सांसद मोहन मंडावी शामिल हुए।

केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह ने स्वच्छता को स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं के बारे में बताया जिसमे पूरे देश में 10 करोड़ से भी ज्यादा शौचालय का निर्माण का भी उल्लेख किया गया।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौड़, सुभाष अग्रवाल, किशोर महानद, मंडल अध्यक्ष गोरे लाल नायक, अर्चना शुक्ला, अनूप खेलकर, पार्षद तिलक पटेल, भोलाराम साहू, पूर्व महापौर अम्बिका यदु, राजेश पांडे, अनिता महानंद, सचिन मेघानी, राजीव मिश्रा, भावेश पिथालिया, ज्ञानचन्द चैधरी, रफीक खान, अकबर अली, गोपाल ठाकरे, मधुसूदन शर्मा, अशोक बाघ, मोनू सलूजा, सोंटी साहू, शरतचंद्र, बिट्टू शर्मा, प्रीतम महानंद, राकेश शर्मा, राजेश गुप्ता, टी टी बेहरा, विजय छुरा, अभय शर्मा, मित्रसेन, कन्हैया बाघ, मुकेश पटेल, कृष्णा राणा, पंकज मंगतानी, दीपेश निर्मलकर, राहुल बाघ, हिम्मत पटेल, विजय प्रजापति, रजनी साहू, राज साहू, लक्ष्मीनारायण, संपत यादव, स्वच्छता अभियान के जिला सह संयोजक सोहन सिंह क्षत्रिय सदस्य रूपेश यादव, मंडल संयोजक नागेश्वर सोनी, महेश बघेल, अश्विनी प्रभाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।