मंत्री लखमा ने स्वेच्छानुदान मद से दी 24.88 लाख की आर्थिक सहायता

Posted On:- 2022-04-18



रायपुर (वीएनएस)। उद्योग व बस्तर जिला के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने स्वेच्छानुदान मद से 305 हितग्राहियों को उपचार के लिए 24 लाख 88 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है।

उद्योग मंत्री लखमा ने जगदलपुर तहसील केे 160 हितग्राहियों को 11 लाख 28 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी है। इसी तरह दरभा तहसील के 57 हितग्राहियों को 05 लाख 55 हजार रूपए, बस्तर तहसील के 53 हितग्राहियों को 04 लाख 75 हजार रूपए, बकावण्ड तहसील के 18 हितग्राही को दो लाख 25 रूपए, तोकापाल तहसील के 06 हितग्राहियों को 50 हजार रूपए और लोहण्डीगुड़ा तहसील केे 11 हितग्राहियों को 55 हजार रूपए की राशि उपचार एवं अन्य आर्थिक सहयोग के रूप में स्वीकृति प्रदान की है।