कवर्धा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार जिले मे प्राप्त महिलाओं के उत्पीड़न संबंधित सुनवाई जिला पंचायत सभाकक्ष मे 27 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से 5 : 00 बजे तक सुनवाई की जाएगी।
जिले में कुल 20 प्रकरण प्राप्त हुए है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के आलोक में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। आवेदिका व अनावेदक सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय मे बारी-बारी से उपस्थित होने के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करने एक-दूसरे के साथ 6 फुट की दूरी बनाये रखेंगे। इसके अलावा चेहरे, मुहॅं और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मॉस्क व मोटा कपड़े का रूमाल बांधकर आयेंगे।