गरियाबंद (वीएनएस) । राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम और पिरामिल स्वास्थ्य (आश्वासन टी.बी. ऐसीएफ कैम्पेनिंग) संयुक्त तत्वाधान में 17 अप्रैल को गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड छुरा के ग्राम बोडराबांधा में कलेक्टर नम्रता गांधी एवं पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर ने पिरामिल स्वास्थ्य टीम को 100 दिवसीय सघन टीबी खोज जांच अभियान के लिए हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया।
‘पिरामिल स्वास्थ्य‘ ने कोविड एवं टी.बी. के संक्रमण की कड़ी को तोडने के लिए जिले के आदिवासी विकासखण्ड गरियाबंद, छुरा एवं मैनपुर में 100 दिवसीय टी.बी. मरीज खोज एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें पिरामिल स्वास्थ्य से कार्यरत कम्युनिटी मोबिलाइजर, पैरामेडिकल स्टॉफ न्यू प्रत्येक गांव मे भ्रमण करते हुए टी.बी. संदेहाप्रदों का सेम्पल कलेक्ट कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों/डीएमसी में कराया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर. नवरत्न, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने, डीपीएम डॉ. रीनालक्ष्मी, राज्य समन्वयक पिरामिल स्वास्थ्य फैजल रजा खान एवं एनटीईपी व पिरामिल स्वास्थ्य के कर्मचारी उपस्थित थे।