![]()
कांकेर (वीएनएस)। जिला कार्यालय में आयोजित जन चैपाल में सोमवार को अपर कलेक्टर एस.पी वैद्य को जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे 20 नागरिकों ने अपनी समस्या व शिकायत से संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर निराकरण कराने गुहार लगाये। अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए आश्वस्त किया।
जनचौपाल में चारामा से तुषार किरी, खैरखेड़ा के सुरजाबाई, नगरी तहसील के ग्राम बेलर निवासी धनेश्वरी मरकाम, कानापोड़ के अमेरिकाबाई जैन, नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम तिरियारपानी के विरेन्द्र जैन, कोरर निवासी अंबाबाई बघेल, हाटकोंगेरा के सोनूराम शोरी, दुधावा के बृजदास बघेल, अंतागढ़ के बीआर खांडे, ढे़डकोहका के भारतराम, कापसपोटी के सुकमन नेताम, उमेश कुमार, टेमरूपानी के दुर्गा जैन, चारामा के प्रदीप कुमार गोंडाने ने आवेदन प्रस्तुत किये। अपर कलेक्टर वैद्य ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किये है।