कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 9 सक्रिय मामले, आज मिला 1 संक्रमित...

Posted On:- 2022-04-18



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.02 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4,133 सैंपलों की जांच में 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं 4 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। प्रदेश में अब 9 मामले सक्रिय है।

आज महासमुंद से 1 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है, शेष 27 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, जशपुर एवं बस्तर में 1-1, रायपुर में 2 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।