बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक गोर्वधन राम ठाकुर ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में आयोजित बैठक में जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. बालोद जी.डी.वाहिले, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान मौजूद थे।