जल जनित रोगों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करेंगे कलेक्टर

Posted On:- 2022-04-18



रायपुर (वीएनएस)। कलेक्टर सौरभ कुमार 19 अप्रैल को जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए जिले के संबंधित विभागों के प्रयासों के संबंध में समीक्षा करेंगे। सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के पश्चात् समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने समीक्षा बैठक में रायपुर एवं बीरगांव नगर निगम के आयुक्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन संभाग, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने कहा है।