सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारियों ने सोमवार को डिप्टी कलेक्टर बजरंग वर्मा को जशपुर स्थानांतरण होने पर ससम्मान भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक, डीपीओ चंद्रबेस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने वर्मा के साथ कार्य पर अपने अनुभवों को साझा किया इसके साथ ही नवीन पदस्थापना में कार्यों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से शत प्रतिशत आम जनता के समस्याओं का निराकरण करने हेतु धरातल में जाकर निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।