जगदलपुर (वीएनएस)। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान सोमवार को जगदलपुर पहुंचे। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर के पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद भंजदेव, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री चौहान की अगवानी की।