
लखनऊ (वीएनएस)। यूपी में कानून व्यवस्था को भले ही अच्छा बताया जा रहा है पर सच्चाई इसके विपरीत है। यहां आये दिन हो रही हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से आम आदमी को अपनी इज्जत बचा पाना मुश्किल हो रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक सोमवार 18 अप्रैल को प्रदेश भर में हत्या की 11 अलग-अलग घटनाएं घटीं। लखनऊ और प्रयागराज समेत तीन स्थानों पर लूट की घटनाएं हुईं।
यहां हुई हत्या की घटनाएं प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वृद्ध महिला की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गयी। गाजीपुर में प्रतियोगी परीक्षा में असफल युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। लखनऊ में दो परिवारों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली लगने से मासूम की जान चली गयी। बुलंदशहर में मोटर रिपेयरिंग की दुकान में चौकीदार की सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी। मथुरा में पांच दिन से लापता बालक का शव पाया गया। मेरठ में हमलावरों ने घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हापुड़ में ट्रक चढ़ाकर युवक की हत्या कर दी गयी। श्रावस्ती में बकाया पैसा मांगने गये युवक की दबंगों ने हत्या कर दी। सीतापुर में भूमि विवाद में पोते ने दादी की नृशंस हत्या कर दी। कन्नौज में युवक ने भाभी को पीट-पीटकर मार डाला।
यहां हुई लूट की घटनाएं प्रयागराज में रिटायर्ड कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये की लूट की घटना हुई। बरेली में लकड़ी खरीदने गये व्यापारी से 95 हजार रुपये लूट की घटना हुई। राजधानी लखनऊ में एक महिला की चेन लूटने की कोशिश की गयी। कुशीनगर में उचक्के ने 4 लाख नगदी सहित ज्वैलरी बाइक की डिग्गी तोड़कर पार कर दिया।
यहां हुई दुष्कर्म की घटनाएं पीलीभीत में सोमवार की शाम सिपाही ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। शोर करने पर ग्रामीणों ने सिपाही को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बुलंदशहर मासूम बच्ची के साथ ताऊ ने दुष्कर्म किया।