रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरियम में राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ किया। यह आयोजन आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ और भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।
समारोह की अध्यक्षता आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कर रहे हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्यिक कर मंत्री कवासी लखमा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव उपस्थित है। इस अवसर पर पद्श्री सम्मानित साहित्यकार, कलाकारों का सम्मान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बस्तर बैण्ड का प्रदर्शन और जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने प्रख्यात कवि एवं पद्मश्री डॉ हलधर नाग को सम्मानित करते हुए गले लगाया।
https://www.youtube.com/watch?v=A3iAqjtHjRg