नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और कुछ की आधारशिला रखी। उन्होंने दियोदर में नया डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। इसके निर्माण पर छह सौ करोड रूपये से अधिक की लागत आई है। इस संयंत्र से रोजाना लगभग तीस लाख लीटर दूध प्रसंस्कृत किया जायेगा तथा लगभग 80 टन मक्खन, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन खोया और छह टन चॉकलेट का उत्पादन होगा।