सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर ने जिले में किए गए ग्राम स्तरीय शिविर में प्राप्त समस्याओं पर की गई कार्रवाई, निराकरण की सूरजपुर, रामानुजनगर ब्लाक के समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। उन्होंने नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी से निराकरण किए जाने की जानकारी ली तथा निराकरण के प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ व विकासखंड स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।