तिल्दा शासकीय महाविद्यालय को नैक में मिला बी-ग्रेड

Posted On:- 2022-04-19



रायपुर (वीएनएस)। तिल्दा के सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय कोहका-नेवरा को नैक मूल्यांकन में बी ग्रेड मिला है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैलजा निगम ने कहा, तिल्दा नेवरा में शासकीय महाविद्यालय को सीजीपीए 2.2 अंक के साथ बी ग्रेड का मिलना स्थानीय उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार को डॉ. शैलजा निगम ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

महाविद्यालय ने नैक प्रभारी अंगरेजी के प्रधह्यपक डॉ. जावेद के. शाह और आईक्यूएसी के संयोजक डॉ. राकेश डेढ़गावे का प्रयास और महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से ही नैक में बी ग्रेड की प्राप्ति हुई है।

प्राचार्य डॉ. शैलजा निगम ने महाविद्यालय की इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा, एलुमिनाई व स्व. सत्यनारायण अग्रवाल के बेटे नीरज अग्रवाल को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।