डाक्टर लिखेगा तब ही तो बिकेगी दवा

Posted On:- 2022-04-19



सरकार कई बार अच्छे फैसले करती है लेकिन कमी खामी के चलते लोगों को उसका फायदा नहीं मिलता है। इस खामी व कमी का पता सरकार को बाद में चलता है तो वह उसे सुधारती है। यह अच्छी बात है। सरकार ने राज्य में गरीबों को सस्ता इलाज मिले इसके लिए योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं में लोगों का शासकीय अस्पतालों में सस्ता इलाज तो हो जाता है लेकिन अस्पतालों में सस्ती दवाई नहीं मिलने से लोगों को ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं। इससे लोगों को सस्ता इलाज तो मिलता है लेकिन सस्ती दवा नहीं मिलने से सस्ते इलाज का बहुत फायदा नहीं होता है। क्योंकि लोगों को दवा में तो ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है। इस कमी का पता सरकार को चला तो उसने लोगों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए धन्वंतरि मेडिकल दुकान खोले गई। इन दुकानों में लोगों को पचास प्रतिशत से ज्यादा छूट देने की व्यवस्था की गई। पूरे राज्य में 159 धन्वंतरि मेडिकल दुकानें खोली गई। इससे लोगों को सस्ती दवा को मिलने लगी लेकिन यहां कम ही लोग दवा खरीदने पहुंचते थे।इसकी वजह यह थी शासकीय अस्पतालों के डाक्टर तक जेनेरिक दवा की जगह ब्रांडेड दवा मरीजों को लिखकर देते थे। इससे लोगों को मजबूरन ब्रांडेड दवा ही खरीदनी पड़ती है। अब मरीज अपनी मर्जी से तो दवा दुकान में जाकर यह नहीं कह सकता कि सरकारी अस्पताल के डाक्टर ने जो ब्रांडेड दवा लिखी है, उसकी जगह वहीं जेनेरिक दवा दी जाए। इससे मरीज को कुछ होता है तो उसके लिए डाक्टर तो पल्ला छाड़ लेगा कि मैंने तो यह दवा नहीं लिखी थी, तुमने अपनी मर्जी से दवा क्यों खाई। तुमहारी तबियत बिगड़ी है तो इसके लिए तुम खुद ही जिम्मेदारी हो। धन्वंतरि जेनेरिक दवाई दुकान से ज्यादा दवाई नहीं बिकने पर सरकार को पता चला कि दवा कम बिकने की वजह सरकारी अस्पतालों के डाक्टर भी मरीजों को जेनरिक दवा नहीं लिखते हैं। इस पर अब सरकार ने यह निर्णय किया है कि अब सरकारी असप्तालों के डाक्टर जेनेरिक दवा ही लिखेंगे। यदि शिकायत मिलती है कि सरकारी अस्पताल के डाग्टर ने जेनेरिक दवा नहीं लिखी है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सरकारी डाक्टरों को कई बार हिदायत दी गई कि वह मरीजों के लिए जेनेरिक दवा लिखे लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं लेते थे और उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं होती थी, अब जब सीएम भूपेश बघेल ने कह दिया है कि यदि सरकारी अस्पताल के डाक्टर जेनेरिक दवा नहीं लिखेंगे को कार्रवाई होगी तो इससे अब कार्रवाई के डर से डाक्टर जेनेरिक दवा लिखेंगे। लोगों के सस्ती दवा खरीदने नही आने या कम आने से जेनेरिक दवा दुकान खोलने का कोई मतलब नहीं रह गया था। सरकार ने जेनेरिक दवा दुकान खोली ही इसलिए थी कि लोगो को सस्ती दवा मिले। राज्य के लोगों को सस्ते इलाज के साथ सस्ती दवा भी मिले तो लोगों को ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे। लोगों का सस्ते मे इलाज होगा तथा सस्ती दवा खाकर स्वस्थ भी होगा। इसके अलावा नगरीय निकायों की संपत्ति को फ्री होल्ड करने से निकाय व लोगों को फायदा होगा। इससे निकायों को एकमुश्त पैसा मिलेगा तथा लोगों को निकाय की संपत्ति का मालिकाना हक मिलेगा।