जेल निरीक्षण समिति ने जिला जेल व उपजेल का निरीक्षण किया

Posted On:- 2022-04-19



कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग व जिला बाल संरक्षण समिति सचिव अभिलाषा बेहार के नितृत्व में जिले मे गठित जेल निरीक्षण समिति की ओर से जिला बैकुण्ठपुर व उप जेल मनेन्द्रगढ़ का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जेल मे निरूद्व बंदियो से उम्र के संबध मे पूछताछ की गई, जिनमें जिला जेल बैकुण्ठपुर 205 बंदी तथा मनेन्द्रगढ़ मे कुल 270 पूछताछ की गई। महिला व बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण दल द्वारा प्रत्येक तीन माह में जेलो का निरीक्षण इस उददेश्य से किया जाता है, कि जेल मे ऐसे बंदी तो नहीं है जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम की हो जो कि त्रुटिपूर्ण तरीके से जेलो में निरूद्व हो गये हो तथा साथ ही बंदियों के बच्चों का सही देखरेख व संरक्षण हो।

निरीक्षण के दौरान ऐसे बंदीयों को चिन्हांकित किया गया, जिनके बच्चे घर पर रहकर जीवन यापन कर रहे है व जिन्हें देखरेख संरक्षण आवश्यकता है। विभाग की ओर से ऐसे पात्र बच्चों को प्रवर्तकता कार्यक्रम में सम्मलित किये जाने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण दल मे किशोर न्याय बोर्ड सदस्य जयश्री श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी आशीष गुप्ता, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी पंकज कुमार वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अमित श्रीवास्तव व आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला व बाल विकास विभाग संजीव कुमार साहू शामिल रहे।