खरसिया सिविल हॉस्पिटल में मेगा हेल्थ कैंप 22 को

Posted On:- 2022-04-19



खरसिया (वीएनएस)। पहला सुख निरोगी काया को ध्यान में रखते हुए अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिविल अस्पताल खरसिया में 22 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित शिविर में जनरल मेडिसिन के अलावा आर्थोपेडिक, पेडिएक्ट्रीशियन, गायनोलॉजिस्ट, चाइल्ड हेल्थ, मैटरनल हेल्थ, मलेरिया कंट्रोल, लेप्रोसी कंट्रोल, फैमिली प्लानिंग, कांटेक्ट स्क्रीनिंग, कैंसर स्क्रीनिंग, बीपी-शुगर टेस्ट, डिजिटल हेल्थ कार्ड और आयुष्मान कार्ड की फैसिलिटी भी उपलब्ध होगी।

बीएमओ डॉ.अभिषेक पटेल ने शिविर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। वहीं सभी विशेषज्ञों को शिविर अवधि में पूर्ण सेवा देने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं।