कोण्डागांव (वीएनएस)। आज आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर मीणा ने सभी लंबित आवेदनों को समुचित समाधान के साथ शीघ्र अतिशीघ्र निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारियों के मध्य आपसी संवाद एवं समन्वय स्थापित करना जरूरी है।
लंबित आवेदनों में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र के लिए भूमि आबंटन, जिले में प्रस्तावित व निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग, जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए भूमि परिवर्तन, एनएच 30 पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पेड़ों पर रेडियम पट्टी, रोड़ पर केटआई, डेली नेट्स व खराब हुये ब्लीकरों की मरम्मत एवं सुधार का कार्य नहीं कराने पर अग्रिम कायर्वाही जैसे एजेण्डा शामिल थे। इसके साथ ही बैठक में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों व शालाओं को पूर्ण कराने के संबंध में भी कलेक्टर द्वारा दिशा निर्देश दिये गये।
समय-सीमा बैठक में आज प्रस्तुत कुल प्रकरणों की संख्या 130 तथा लंबित प्रकरणों की संख्या 118 रही। इनमें मुख्यमंत्री व कलेक्टर जनचौपाल, पीजी पोर्टल, कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त आवेदन भी शामिल थे साथ ही प्रशासन तुंहर दुवार अभियान अंतर्गत मावा कोंडानार पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर प्रस्तुत किये गये प्रगति प्रतिवेदन में अवगत कराया गया कि अब तक कुल 15395 आवेदनों में 9161 आवेदन निराकृत कर दिये गये हैं। बैठक में वनमंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी-कमर्चारी उपस्थित रहे।