रायपुर (वीएनएस)। सोशल मीडिया में मारपीट के वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली और 3 लोगों की गिरफ्तार हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में मारपीट के वायरल वीडियो की जाँच पड़ताल के दौरान आरोपियों की पहचान थाना मौदहापार में पूर्व से दर्ज अपराध क्रमांक 66/22 धारा 294 ,323,506, 147,148 452 और 25,27 आर्म्स ऐक्ट के आरोपियों के रूप में हुई, जिनमे से आज 2 आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। एक आरोपी अमन खान और एक आरोपी नाबालिग होने पर उसे जूवनायल कोर्ट में पेश किया जा रहा है जबकि पूर्व में एक मामले में गिरफ़्त आरोपी जय रकसेल जो अभी जेल में निरुद्ध है कि पहचान की गयी है। उसे भी इस प्रकरण में शामिल होने पर पृथक से गिरफ़्तारी की कार्रवाई की जा रही है जबकि प्रकरण के अन्य आरोपी जो फ़रार है उनकी गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
गिरफ़्तार आरोपी अमन खान जय रकसेल विधि से संघर्षरत बालक