कांकेर (वीएनएस)। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी अंतर्गत गौठानों में महिला स्व समूह के सदस्यों की ओर से गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। उत्पादित खाद् को विक्रय के लिए सहकारी समिति लेम्पसों में पहुंचाया गया।
भानुप्रतापपुर विकासखंड के गोठान प्रबंध समिति भैंसाकान्हर(डु) के अंतर्गत ग्राम नरसिंगपुर में महिला स्व समूह की ओर से उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट खाद 300 बैग को गोठान समिति व समूह के माध्यम से बैजनपुरी सहकारी समिति लेम्पस में भंडारण कराया गया, कंपोस्ट खाद लेम्पस के माध्यम से क्षेत्र के किसानो को उचित दर पर विक्रय के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्मी खाद को लेम्पस तक भंडारण करवाने के लिए पंचायत सचिव रघुवर साहू व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची के मार्गदर्शन से लेम्पस तक पहुचाया गया।