सांसद व विधायक ने साकड़ीबेड़ा वार्ड में सीसी रोड का किया भूमिपूजन

Posted On:- 2022-04-19



नारायणपुर (वीएनएस)। सांसद बस्तर दीपक बैज व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने आज जिले की एक मात्र नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 साकड़ीबेड़ा के निवासियों को 2 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीसी सड़क, गार्डवॉल व पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर सौगात दी।

इस अवसर पर सांसद बैज ने कहा कि वाडर्वासियों की लंबे समय से की जा रही मांग आज पूरी हो गयी है। इस सड़क के बन जाने से वाडर्वासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। राज्य सरकार के तीन वर्षों के कायर्काल में जिले के हर क्षेत्र में निर्माण कार्य संचालित किया जा रहा है, जिसका लाभ जिलेवासियों को लंबे समय तक मिलता रहेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हीरासिंग देहारी के अलावा जिला पंचायत सदस्य, वार्ड पार्षद व वाडर्वासी उपस्थित थे।

वहीं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नित नये विकास के आयाम गढ़ रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने बीते दिन अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगत दी थी। प्रदेश सरकार के तीन वर्षो के कायर्काल में नारायणपुर जिला तीव्र गति से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के राजस्व संबंधी छोटे-छोटे कार्यों को लेकर वहां के ग्रामीणों को अब दिन भर जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने कोहकामेटा और छोटेडोंगर को नयी तहसील बनाने की घोषणा की है।

कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रजनू नेताम और राजेश दीवान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय में नवनिर्मित विश्रामगृह का भी अवलोकन किया।