जिला बाल संरक्षण इकाई ने बाल विवाह रोकने में पायी सफलता

Posted On:- 2022-04-19



कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर शर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग अभिलाषा बेहार के नेतृत्व मे जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम की ओर से दो बाल विवाह के प्रकरण को संज्ञान में लेकर, मौके में पहुच कर विवाह होने से रोके जाने में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी प्राप्त होते ही ग्राम छोटे कलुआ, कटकोना नेवारी बहरा क्षेत्र के अंतर्गत 14 अप्रैल व 19 अप्रैल को आयोजित स्थल में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालिका की निर्धारित आयु 18 वर्ष से कम होने के कारण दोनों पक्षों से निवेदन करने पर विवाह को रोका जाना संभव हो सका। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी आषीष गुप्ता व जिला संरक्षण इकाई के कमर्चारी पयर्वेक्षक उपस्थित थे। जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से उक्त विवाह को रोके जाने मे सफलता प्राप्त की है। जिला बाल संरक्षण समिति की टीम की ओर से सजगता व सुझबूझ से समझाइश देकर बाल विवाह पर रोकथाम लगाया गया।

महिला व बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं अपितु कानूनन अपराध भी है, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह करने वाले वर व वधु के माता-पिता सगे संबंधी बराती एवं विवाह कराने वाले पुरोहित पर भी कानूनी कायर्वाही की जा सकती है। इसके अतिरिक्त यदि वर या कन्या बाल विवाह पश्चात विवाह को स्वीकार नहीं करते है, तो बालिग होने के पश्चात विवाह को शून्य घोषित करने हेतु आवेदन कर सकते है। बाल विवाह के कारण बच्चों में कुपोषण, शिशु-मृत्यु दर वं मातृ-मृत्यु दर के साथ घरेलू हिंसा में भी वृद्धि होती है।

अत: हम सभी का दायित्व है कि समाज में व्याप्त इस बुराई के पूर्णत: उन्मूलन केलिए जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों व आमजनों से सहयोग प्राप्त कर इस प्रथा के उन्मूलन केलिए कारगर कायर्वाही किया जाए। इसकेलिए कलेक्टर शर्मा की ओर से समस्त विभाग प्रमुखो को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है। जिले को बाल विवाह से मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।