कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की हुई बैठक

Posted On:- 2022-04-19



महासमुंद (वीएनएस)। जल जीवन मिशन के तहत जिला जल व स्वच्छता समिति की बैठक आज कलेक्टर क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में हुई। जिसमें उन्होंने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज पेयजल योजना की कार्य-प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में तकनीकी स्वीकृति प्राप्त 03 सिंगल विलेज योजना व 6 सोलर आधारित योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 09 सिंगल विलेज, 02 रेट्रोफिटिंग वं 10 रनिंग वाटर योजनाओं के लिए आमंत्रित आॅनलाइन निविदावार प्राप्त न्यूनतम दरों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. एस. आलोक, जिला जल व स्वच्छता मिशन के कार्यपालन अभियंता एस.के. धकाते सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।