कवर्धा (वीएनएस)। आजादी की 75 वी वर्षगांठ को शासन ने आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य मेला आयोजित कर तमाम स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों को लाभान्वित कराते हुए सभी योजनाओं को प्रसारित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में कबीरधाम जिला में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी ने सभी विकासखंडों के बीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा जिला स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदारी दे दी गई है। मंगलवार डीपीएम सृष्टि शर्मा ने जिला स्तरीय टीम की बैठक लेकर आवश्यक गाइडलाइन शेयर किया गया।
सीएमएचओ डॉ मुखर्जी ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया परिसर,23 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला , 25 अप्रैल को जिला चिकित्सालय व 26 की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त मेले में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ केशव ध्रुव, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य चंदेल, नेत्र रोग विशेषज्ञ कांत कौशिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विजय ढेमरा आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएंगी। इसके अलावा डिजिटल स्वास्थ्य आई डी निर्माण, एन सी डी स्क्रीनिंग जैसे- बीपी, शुगर, मुख कैंसर आदि, आयुष्मान कार्ड, वी एच एन डी सेवाएं, जनजागरूकता व स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं, टेलिकन्सल्टेशन, रेफरल, योग-ध्यान जैसी स्वास्थ्य गतिविधियां भी शामिल की गई है।