राज्यपाल के आगमन पर लगाई गई कायर्पालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी

Posted On:- 2022-04-19



बिलासपुर (वीएनएस)। राज्यपाल उईके का 20 अप्रैल 2022 को बिलासपुर आगमन होगा। इस दौरान कानून व्यवस्था की दृष्टि से कायर्पालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार व कायर्पालिक दंडाधिकारी अश्वनी कंवर की ड्यूटी गुरूघासीदास विश्वविद्यालय में लगाई गई है। इसी तरह अतिरिक्त तहसीलदार व कायर्पालिक दंडाधिकारी राजकुमार साहू की ड्यूटी एसईसीएल गेस्ट हाउस में लगाई गई है। अतिरिक्त तहसीलदार व कायर्पालिक दंडाधिकारी रिचा सिंह की ड्यूटी राजेन्द्र नगर चौक, कार्यक्रम स्थल में लगाई गई है। तहसीलदार व कायर्पालिक दंडाधिकारी प्राजंल मिश्रा की ड्यूटी डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय करगीरोड कोटा में व तहसीलदार एवं कायर्पालिक दंडाधिकारी रमेश कुमार मोर की ड्यूटी बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में लगाई गई है।