रायपुर (वीएनएस)। राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्रीचन्द्रप्रभ सागर और मुनि डॉ. शांतिप्रिय सागर म.सा. का 2022 का चातुर्मास छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। श्रीऋषभदेव जैन मंदिर ट्रस्ट के तत्त्वावधान में रायपुर के श्रद्धालु राष्ट्र-संतों को रायपुर नगर में चातुर्मास करने का लगातार निवेदन कर रहे थे। राष्ट्र-संतों नेसंबोधि धाम में रायपुर में इस वर्ष का चातुर्मास करने की अनुमति प्रदान की।
राष्ट्र-संतों के रायपुर चातुर्मास की घोषणा से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। श्रद्धालुजन एक-दूसरे को बधाइयाँ दे रहे हैं। श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया के अनुसार चातुर्मास एवं विराट सत्संग के सुप्रबन्धन के लिए विविध समितियां गठित की जा रही हैं। गुरुजनों का चातुर्मासिक प्रवास जैन दादावाड़ी में होगा, वहीं पर ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था होगी। गुरुजनों का दिव्य सत्संग इंडोर स्टेडियम मैदान में होगा। इसके लिए प्रशासनिक कार्यवाही पूरी हो चुकी है।
राष्ट्र-संतों ने 11 अप्रैल को रायपुर के लिए मंगल विहार कर लिया है। उनकी यह अहिंसा-यात्रा भीलवाड़ा, नीमच, उज्जैन, इंदौर, नागपुर होते हुए रायपुर में पूर्ण होगी। 10 जुलाई रविवार को गुरुजनों का चातुर्मासिक मंगल-प्रवेश होगा और उसी दिन से सत्संग का महाकुंभ प्रारंभ हो जाएगा
जो जन-जन के बीच पारिवारिक प्रेम, सामाजिक सद्भावना, व्यक्तित्व निर्माण और आध्यात्मिक विकास की सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। गुरुपूर्णिमा का दिव्य महोत्सव 13 जुलाई को सम्पन्न होगा। वे 10 जुलाई से स्टेडियम में लगातार ज्ञान गंगा बहाते हुए विराट जनसभा के बीच ज्ञान का प्रकाश फैलाएंगे। उनके आध्यात्मिक प्रवचन प्रतिदिन 8.45 से 10.30 तक आयोजित होंगे। सर्वधर्म सद्भाव से जुड़े इन राष्ट्र-संतों के प्रवचनों में जनता उमड़ती है और ये जीवन को चार्ज करने वाले हर विषय पर प्रवचन देते हैं।
इन राष्ट्र-संतों ने पूरे देश मेंपे्रम, शांति और भाईचारा के बीज बोए हैं। उनके लोकप्रिय प्रवचन, अनमोल वचन और शानदार किताबें आज घर-घर में सुने-पढ़े जा रहे हैं। यू-ट्यूब, फेसबुक और टी.वी. चैनलों के जरिए आप घर बैठे भी उनके दिव्य मार्गदर्शन का लाभ ले सकते हैं।
राष्ट्र-संतों का रायपुर में चार माह का प्रवास होगा। अपनी 55 दिवसीय स्टेडियम की प्रवचनमाला के बाद वे शहर के विभिन्न समाजों, कॉलोनियाँ, कॉलेजों, संस्थानों में अपने प्रवचन देंगे, कच्ची बस्तियों और कारागार तक में भी जीवन-सुधार का अभियान चलाएँगे। 10 जुलाई से शुरू होने वाले 55 दिवसीय विराट सत्संग के लिए स्टेडियम में वाटर-पू्रफ पांडाल तैयार होगा जिसमें दस हजार लोग एक साथ बैठकर सत्संग का आनंद ले सकेंगे।
विगत दिनों श्री ऋषभदेव मंदिर के अध्यक्ष विजय कांकरिया, कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली ट्रस्टी तिलोक चंद बरडिया ट्रस्टी राजेंद्र गोलेच्छा ट्रस्टी उज्ज्वल झाबक सभी जोधपुर जाकर गुरुभगवंतो से मिलने व चातुर्मास विनती व जय करवाने जोधपुर गये थे।