रायपुर (वीएनएस) । कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी सी साहू ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर के निर्देश पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को हितग्राहियों के आवेदन पर नियमानुसार लाभांवित करने कहा। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।