जगदलपुर (वीएनएस)। कलेक्टर बंसल ने शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा गांवों में मूलभूत सुविधाओं में पाई जाने वाली कमी को अक्षम्य बताते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कायर्वाही की चेतावनी दी। कलेक्टर बंसल ने आज कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान यह चेतावनी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी नियमित तौर पर गांवों में भ्रमण करें और पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न वितरण, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन की निगरानी करें और लोगों को मूलभूत सुविधा तथा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करें। उन्होंने सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शासन का जनकल्याणकरी योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व तथा पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर देते हुए पटवारी वं पंचायत सचिव के मुख्यालय में उपस्थिति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कारर्वाई सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने शासन के योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी के लिए नियमित तौर पर समीक्षा के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने सभी गौठानों में अधिक से अधिक रोजगारमूलक गतिविधियों के संचालन के साथ ही आवश्यक सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं पाए जाने पर सरपंच, सचिव व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कारर्वाई की चेतावनी दी। उन्होंने किसानों को धान के साथ-साथ रागी, कोदो-कुटकी जैसे लघु धान्य फसलों के साथ ही दलहन व तिहलन और उद्यानिकी फसलों के लिए भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
112 उचित मूल्य के दुकानों के लिए भवन निर्माण की दी जाएगी स्वीकृति : कलेक्टर बंसल ने सभी उचित मूल्य की दुकानों का संचालन भवन में करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर शीघ्र ही 112 उचित मूल्य के दुकानों के लिए भवन निर्माण के लिए स्वीकृति देने की बात कही।