छत्तीसगढ़ में किसान आन्दोलन 107 दिन से जारी, टिकैत का भी समर्थन...

Posted On:- 2022-04-19



रायपुर (वीएनएस)। नवा रायपुर, अटल नगर में परियोजना प्रभावित किसानों का आंदोलन 107 दिन से निरंतर जारी है। इस आंदोलन को राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत का भी समर्थन प्राप्त है। किसान अब 27अप्रैल को बड़े आन्दोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं, इस आंदोलन में राकेश टिकैत के भी शामिल होने की खबर है।

उल्लेखनीय है कि, प्रभावित सभी 27 गावों में शासकीय "ग्राम सभा" अलग-अलग तिथि में हैं। जहां आन्दोलन रत किसान गांव का दौरा कर पंच-सरपंच, हरामवासियों, ग्राम प्रमुखों और सामाजिक कार्यकर्तायों से अपील कर आन्दोलन में उपस्थित होकर अपने हक अधिकार के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

प्रभावित किसानों द्वारा नवा रायपुर बसाने के लिए  कथित आपसी सहमति एवं भुअर्जन के माध्यम से जमीन एनआरडीए प्रबंधन को दिया हैं, ऐसे सभी प्रभावित किसानों को पुर्नवास पैकेज के तहत् "वार्षिकी राशि" बढ़ोत्तरी के साथ तत्काल प्रदान के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन आर डी ए को सामुहिक रूप से पहुंचेंगे। ऐसे सभी किसान तैयारी कर रहे हैं।