आरटीओ परिसर में जलकर खाक हुआ ट्रक

Posted On:- 2022-04-20



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर के रावांभाठा स्थित आरटीओ परिसर में जब्त वाहन में अचानक आग लग गई। मंगलवार की रात हुई इस आगजनी की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

सूचना पर फायर ब्रिगेड और आरटीओ की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना किस तरह से हुई, इसकी जांच करवाने की बात रायपुर आरटीओ के अधिकारी ने कही है।

खमतराई पुलिस के अनुसार आगजनी की सूचना रात 8:30 बजे के बाद मिली थी। आगजनी में केवल एक ट्रक को नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। घटना में जांच की जा रही है।