मोदी मंत्रिमंडल के सदस्यों का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा, अब गडकरी करेंगे समीक्षा...

Posted On:- 2022-04-20



नागपुर/रायपुर(वीएनएस)। देश के 4 केंद्रीय मंत्रियों के छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद अब इसी कड़ी में गुरुवार को देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान गडकरी सुबह 11:00 बजे नागपुर से रवाना होंगे और रायपुर पहुंचने के बाद पार्टी के लोगों से मुलाकात करेंगे।

साथ ही आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ से जुड़े केंद्र सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों से वन टू वन चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में संसद के सत्र के दौरान नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को NH सम्बन्धित कई तरह के सौगातें दी हैं। ऐसे में इन सब विषयों को लेकर वो अनेक अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार को केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय वन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवसिंह चौहान प्रवास पर रहे।

केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने दन्तेवाड़ा पहुंचकर जिले के सभी विभागों के द्वारा जिले में किए गए विकास कार्यो की विभागीय समीक्षा बैठक ली, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विभाग के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री को दी। वहीं केंद्रीय मंत्री देवुसिह ने बताया नीति आयोग के जरिए देश में 118 पिछड़े जिलों को आकांक्षी बताकर वहां मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए पैरामीटर्स बनाये और इन्हीं पैरामीटर्स में किये जाने वाले कामों की वे समीक्षा करने आये हैं। और नक्सलवाद के खात्मे के लिए केंद्र सरकार लगातार कदम उठा रही है।