रायपुर (वीएनएस)। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार कोरियर कर्मचारी को जमकर टक्क्र मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने साथी नंद कुमार के साथ ड्युटी जा रहे थे। चंदनडीह के पास पहुंचे ही थे, इस दौरान पीछे से आ रही ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही पुर्वक वाहन चलाते बाइक को ठोकर मारकर दुर्घटना ग्रस्त कर दिया। हादसे में एक युवक को चोट आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।