रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दिल्ली दौरे की जानकारी दी है। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के छत्तीसगढ़ को लेकर दिए बयान पर निशाना साधा। बघेल ने कहा कि 'मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लोगों की बातों का जवाब देना उचित नहीं समझता। जो कुर्सी के लिए पार्टी छोड़े, जिनकी कोई आइडियोलॉजी नहीं, उनकी बातों का क्या जवाब दूं...
मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को सुबह एआईसीसी की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रवाना हुए। जाने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। जब मीडिया ने सिंधिया के आरोपों पर सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उनके पुराने और अब के बयानों को सुन लें, फिर तुलना करें। मैं ज्योतिरादित्य जैसे लोगों की बातों का जवाब नहीं देता।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर राज्य सरकार के कामकाज, जनहित योजनाओं समेत राजनीतिक विषयों पर चर्चा होगी। वहीं संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही कई और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात होगी।