पाटन के किसान को धान की खरही में लगी आग का अब तक नहीं मिला मुआवजा...

Posted On:- 2022-04-20



दुर्ग (वीएनएस)। पाटन ब्लाक के गांव बोरिद के एक किसान को दो साल पहले खरही में लगी आग का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। किसान ने मामले की जानकारी दुर्ग कलेक्टर को दी, किसान ने बताया, दो साल पहले उसने फसल काट कर रखी थी। आशंका है कि किसी ने धान की खरही में आग लगा दी जिससे उसका बड़ा नुकसान हुआ। नुकसान के मुआवजे के लिए उसने आवेदन लगाया है, लेकिन अब तक आवेदन पर कार्रवाई नहीं हुई है।  कलेक्टर ने इस प्रकरण में तत्काल आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।