नगर पंचायत लापरवाही के कारण नहीं हो रहा तालाब का सौंदर्यीकरण

Posted On:- 2022-04-20



राजपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले के अंतर्गत राजपुर नगर पंचायत में महामाया तालाब में गंदगी का अबार लगा हुआ है आप को अवगत करा दे नगर पंचायत को बने लगभग 18वर्ष हो चुके है । राजपुर नगर पंचायत की आम जनता की भी मांग है की राजा महाराजा के जमाने का तलाब है उसे सौन्दर्य करण होना चाहिए।

आज से लगभग 3 साल पहले सामरी के विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने महामाया तालाब में श्रमदान भी किया और साथ में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और पार्षद सहित भाजपा कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी विधायक के साथ श्रमदान किया था। नगर पंचायत के अधिकारी के लापरवाही के कारण आज तक सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया है। राजपुर नगर पंचायत में लगभग 37 लाख का बजट  महामाया तालाब के लिये आ चुका है। इसके बावजूद भी काम चालू नहीं कराया जा रहा है जो की समझ से परे है।