युवक ने आम के पेड़ पर गमछे से लटक कर दी जान

Posted On:- 2022-04-20



लखनपुर (वीएनएस)। ग्राम गोरता के गोड़पारा के एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या है। मंगलवार की  मध्य रात बुधन सिंह पिता पीला राम जाति गोड़ उम्र 35 वर्ष जोकि परिजनों के बताए अनुसार उसका मानसिक स्थिति ठीक नहीं था तथा वह अपने सिर पर एक पत्थर से खुद पर वार  कर रहा है तथा उसके बाद अपने गमछे में ही गले में बांध कर पेड़ पर लटक कर अपनी जान दे दी जिससे परिजनों का किसी पर कोई संदेह नहीं है जताया गया। क्योंकि उसका दिमागी हालत ठीक नहीं था परिजनों ने पुलिस थाना में जानकारी दी गई तथा थाना से प्रशिक्षु आईपीएस प्रभारी रॉबिंसन गुड़िया व एस डीपी थाना के अन्य स्टाफ लोग  ने तत्काल जाकर लाश को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया ।