6वीं राष्ट्रीय टारगेटबाल फेडरेशन कप प्रतियोगिता में जिले की 6 बालिकाएं चयनित

Posted On:- 2022-04-20



अंबिकापुर (वीएनएस)। जिला टारगेटबाल संघ की 6 बालिकाएं छत्तीसगढ़ प्रदेश टारगेटबाल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन। 6वीं राष्ट्रीय टारगेटबाल फेडरेशन कप प्रतियोगिता 22 से 24 अप्रैल तक मथुरा, उत्तर प्रदेश में आयोजित है। इस प्रतियोगिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई टीमों को ही मोका मिलता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश टारगेटबाल टीम में सरगुजा जिला से 6 बालिकाएं व राजनांदगांव से एक बालिका चयन किया गया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष और रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन आदितेश्वर शरण सिंहदेव  ने चयनित खिलाड़ीयों से  मुलाकात कर विशेष चर्चा उपरांत प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया और छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीत कर आने का अग्रीम बधाई दिये। साथ ही राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह सरगुजा जिला में खेल का विशेष प्रशिक्षण देने के लिए बधाई दी और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश का अन्य खेलों में अधिक से अधिक खिलाड़ी सरगुजा जिला से चयनित हो और छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करें इस उम्मीद पर आशा व्यक्त किया।